फैब्रिक इन फैशन
मौसम के मुताबिक फैब्रिक का चयन करके फैशन के साथ ही सुकून भी पाया जा सकता है। दिलकश फैब्रिक हॉट समर में कूल और ट्रेंडी अहसास कराता है। गर्मी के मौसम में ऐसे फैब्रिक को खास तरजीह दी जाती है, जो सॉफ्ट और कंफर्टेबल होते हैं और जिनसे शरीर को ठंडक मिलती है। समर्स के लिए बेहतरीन फैब्रिक वह है, जो गर्मी सोख सके और ठंडेपन का एहसास दे। ऐसी फैब्रिक से बने आउटफिट्स के कारण पार्टीज, कॉलेज, ऑफिस और देर तक सनलाइट के बीच शॉपिंग का मजा दोगुना हो जाता है। इस मौसम में प्योर कॉटन, लिनेन, सॉफ्ट मलमल और मोटे हैंडलूम फैब्रिक यानी खादी से बनी आउटफिट्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दरअसल, इन फैब्रिक्स में हवा का लैवल सही रहता है जिसके कारण यह कूल बना रहता है और इसी खूबी के कारण यह फैब्रिक बॉडी से पसीना भी ऑब्जर्व करता है। इससे ये फैब्रिक्स आपको गर्मी में भी चिल-चिल का अहसास कराते हैं।
ट्रेंड्स इन कलर्स
रंग हमारे तनाव ग्रस्त जीवन में राहत पहुंचाते हैं और हमें खुश रखते हैं। समर में लाइट कलर्स के आउटफिट्स की डिमांड बढ़ जाती है। पेस्टल के साथ ब्राइट कलर्स का कॉम्बिनेशन समर में सबसे ज्यादा कूल लुक देता है। लेकिन इन गर्मियों में ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बीनेशन इन हैं अगर आप भी फैशन के साथ चलना चाहती हैं तो ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बीनेशन जरूर ट्राई करें। इस सीजन में आप पेस्टल कलर के कुर्ते या टॉप को ब्राइट कलर की पैंट के साथ या फिर पेस्टल कलर के सलवार-कमीज को ब्राइट कलर के दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं। व्हाइट हमेशा ही समर में सब ऐज ग्रुप का पसंदीदा कलर रहता है। इसके अलावा टरकॉइस, इंडिगो, लाइट कलर्स में कोरल, पिंक, वायलेट, नियॉन पिंक, ऑरेंज, इमेरेल्ड ग्रीन, स्काय ब्लू, ओरल यलो, एक्वा ब्लू, लैमन यलो जैसे कलर इस समर में यूथ का फैशन स्टेटमेंट बन रहे है।
डिजाइंस इन डिमांड
फ्लोरल प्रिंट्स की ड्रैसेज के बगैर आपका वार्डरोब अधूरा है। फ्लोरल प्रिंट्स आपको फेमिनिन और कूल लुक देते हैं। इनकी एक खासियत यह भी है कि यह फेयर और डस्की दोनों कॉम्पलैक्शंस की महिलाओं पर खूब फबता है। फ्लोरल प्रिंट में कलरफुल पैटर्न इसे खास बनाता है। इसलिए फ्लोरल प्रिंट्स की हर तरह की ड्रैसेज में डिमांड है। फ्लोरल प्रिंट में मिनीज, लॉन्ग स्कर्ट्स, शॉर्ट कुर्ती, वैस्टर्न शर्ट्स, धोती पैंट्स या बेहतरीन पटियाला सलवार आपको डिफरेंट लुक देंगे। लाइट बेस कलर पर ब्राइट फ्लोरल प्रिंट सबसे ज्यादा प्रैफर किया जाता है। फ्लोरल प्रिंट्स में ब्लैक और व्हाइट ग्राउंड पर कलरफुल प्रिंट्स ट्रेंड में हैं। दरअसल, फूलों के तमाम रंग ब्लैक और व्हाइट बेस पर ही खिलते हैं। व्हाइट पर फ्लोरल प्रिंट कूल और सॉफ्ट लुक देता है, जबकि ब्लैक ग्राउंड पर खिले फूल बोल्ड और ब्राइट लुक देते हैं। कई कॉम्बीनेशंस में प्रिंट्स मार्किट में उपलब्ध हैं, पर व्हाइट और ब्लैक ग्राउंड पर पिंक, ब्ल्यू और यैलो फ्लावर्स यूथ में हॉट फेवरिट हैं। अगर आप स्लिम ट्रिम हैं, तो बड़े फ्लोरल प्रिंट्स की ड्रैसेज का चुनाव कर सकती हैं, ये आपको बोल्ड लुक देंगी। लेकिन अगर आप फिगर थोड़ा बल्की है तो आप पर छोटे फ्लोरल प्रिंट्स सूट करेंगे। इनमें आप ज्यादा सुंदर और सॉफिस्टिकेटिड दिखेंगी।
एनिमल प्रिंट वाली लेगिग्स फैशनेबल और कंफटेबल
गर्मी के मौसम में अपने कपडों का भी विशेष ध्यान देना पडता है। गर्मियों में कपडे ऐसे होने चाहिए जो देखने में स्टाइलिश भी हो और आरामदायक भी। लेगिंग्स एक ऐसा परिधान है, जिसे पहनकर महिलाएं न सिर्फ खुद को फैशनेबल महसूस करती हैं, बल्कि गर्मियों के मौसम में यह काफी कंफर्टेबल भी होती है। आज के दौर में फैशन रोज नये रूप बदलता रहता है। ऐसे में लेगिंग्स के रूप में भी कई बदलाव देखने को मिले है, तभी तो आज सिंपल लेगिंग्स की जगह पर महिलाएं प्रिंटेड लेगिंग्स को तवज्जों देने लगी हैं। खासतौर से, एनिमल प्रिंट लेगिंग्स तो लगभग हर महिला के वार्डरोब में आसानी से देखने को मिल जाएगी। अक्सर महिलाएं खुद को मॉडर्न दिखाने के लिए एनिमल प्रिंट लेगिंग तो पहन लेती हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि इसके साथ क्या पहनना चाहिए।
एनिमल प्रिंट लेगिंग्स के साथ क्या पहनें और क्या नहीं
एनिमल प्रिंट लेगिंग पहनते समय एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि यह जींस नहीं बल्कि लेगिंग्स ही हैं। इसलिए इनके साथ वही टॉप पहनें जिन्हें लेगिंग्स के साथ पहना जाता है। आपका टॉप थोडा लंबा होना चाहिए जो आपकी बॉटम को कवर करें।
स्टाइलिश स्कार्फ से बनें फैशनेबल
इस सीजन में आप भी अपने वार्डरोब में डिजाइनर स्कार्फ की कलैक्शन को शामिल कर सकती हैं, जो डिफरेंट लुक और अलग-अलग कलर्स में आपको फैशनेबल तो बनाएंगे ही साथ इस गर्मी से भी निजात दिलाएंगे। बाजार में सिर्फ सिंपल ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव डिजाइंस के स्कार्फ भी छाए हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड है मिक्स कलर एंड डिजाइनर स्कार्फ की, इसमें डिफरेंट कलर के शेड डाले जाते हैं, इसके ऊपर वाटरमेलन का प्रिंट भी किया जाता है। फ्लोरल एवं एनिमल प्रिंट का क्रेज स्कार्फ में भी देखने को मिल रहा है। गर्मी के दिनों में फ्लोरल एवं एनिमल प्रिंट में स्कार्फ खूब पसंद किए जा रहे हैं। स्टाइलिश लुक देने के लिए साइड और किनारों पर कलरफुल लैस भी इन दिनों फैशन में है। रोजाना इस्तेमाल के लिए गर्ल्स को ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट वाले स्कार्फ ही ज्यादा पसंद आते हैं। ये प्लेन ड्रैसेज के ऊपर काफी अच्छे लगते हैं। एक डिसैंट फॉर्मल लुक के साथ यह बहुत जमता है। आजकल सिल्क और शिफॉन से बने स्कार्फ भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं।
पार्टी के लिए खास अंदाज
पार्टी वियर स्कार्फ में शीशे और मोतियों का वर्क किया जाता है। वैल्वेट, जॉर्जेंट, सिल्क, कॉटन इत्यादि किसी भी फैब्रिक में अपनी ड्रैस से मैचिंग एवं कंट्रास्ट करवा कर कैरी कर सकती हैं। आपका ड्रेसिंग स्टाइल भी बहुत हद तक आपकी पर्सनालिटी को बढ़ाता है। साफ-सुथरे और सलीके से पहने हुए कपड़ों से आपका लुक और भी खूबसूरत हो जाता है। इसके लिए यह कतई जरूरी नहीं कि आप बहुत महंगे परिधान या एक्सेसरीज ही पहनें। मुख्यतः आपका पहनावा आपके लिए आरामदायक और आपके आत्मविश्वास को दर्शाने वाला होना चाहिए।

No comments:
Post a Comment