Friday, 26 October 2012

'' पुरुषो द्वारा महिलाओ पर हो रहा है :-अत्याचार ''

 

जी हां ! ये बहुत शर्म की बात है हमारे समाज के लिए जहा महिलाये बिलकुल सुरक्षित नहीं है । हमारे समाज मैं हर जगह उन पुरुषो द्वारा अत्याचार हो रहा है ।इसे पुरुषो की गन्दी सोच कहा जाये तो गलत नहीं होगा । ये पुरुषो की बुरी सोच ही है जिसके कारण आज ऐसा दिन आ गया है की महिलाये अपने ही देश मैं असुरक्षित है । आज के इस युग मैं अगर किसी महिला ने आज़ादी से जीने की सोची तोह वो उसके लिए सबसे बडा अपराध माना जायेगा ।क्योकि इस समाज मैं आज़ादी से जीने का हक सिर्फ पुरुषो के पास है , महिलायों के पास नहीं । भारत मैं आये दिन कोई न कोई लड़की पुरुषो का शिकार बन जाती है । जो बहुत शरमशार कर देने वाली बात है । इसका मुख्य कारण लडकियों का पहनावा नहीं बल्कि पुरुषो की गन्दी सोच और उनका महिलायों के प्रति गन्दा नज़ररिया है । आखिर मैं बस मैं ये कहना चाहती हूँ के पुरुषो की गन्दी सोच को तो हम बदल नहीं सकते ,पर उनके द्वारा किये गए अत्याचारों को सहने के बजाये हमे अपने हक के लिए लड़ना होगा ।महिलायों का शोषण करने की हिम्मत रखने वाले पुरुषो को हमे सभक सिकाना होगा ।

ताकि दोबारा ऐसा करने की वो सोचे भी नहीं ।।।

No comments:

Post a Comment